फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किराये के खातों में साइबर ठगी की रकम... यूपी से लेकर बंगाल तक नेटवर्क, बरेली में ठग गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 08 Apr 2025 11:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में पुलिस ने साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए किराये पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस ने सात जालसाजों को पकड़ा है। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का खुलासा किया है। सात जालसाजों को गिरफ्तार करके उनके पास से काफी सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव परेवा निवासी वीरेंद्र लखनऊ के बुद्धविहार में रहकर गिरोह चला रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके साथी थाना नवाबगंज के आदर्श कालोनी भट्ठा मोहल्ला निवासी दीपक कुमार व रोहित कुमार, गांव मुल्लापुर निवासी रिजवान, इज्जतनगर के धौरेरा माफी निवासी अनुज कुमार, पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव बसंतपुर निवासी जीशान, ललौरीखेड़ा निवासी विजयपाल को भी पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें- UP: धमाके से कांपी धरती... आसमान से खेत में गिरी भारी भरकम चीज, बरेली में हुई ऐसी घटना, अचंभित रह गए लोग
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि जालसाजों से नौ मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड, सात डेबिट कार्ड, सात आधार कार्ड, सात फर्जी आधार कार्ड, एक चेकबुक और सात पर्चियां बरामद की गई हैं। जालसाज अपने सरगना वीरेंद्र से कमीशन की रकम लेने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इज्जतनगर थाने में गिरोह के खिलाफ आईटी एक्ट, कूटरचना और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

खाते खुलवाकर ले लेते थे डेबिट कार्ड चेकबुक और सिम
गिरफ्तार साइबर ठग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इंस्पेक्टर नीरज सिंह की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ग्रामीणों को लालच देकर उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। फिर ग्रामीणों से खाते का डेबिट कार्ड, पासबुक और खाते से लिंक सिम कार्ड ले लेते थे। यह सभी चीजें गिरोह के सदस्य अपने सरगना वीरेंद्र को देते थे। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 'मेरे पिता की बीवी बनकर रहो...', निकाह के बाद बोला शौहर, विरोध पर दिया तीन तलाक

वीरेंद्र लखनऊ में बैठकर इन्हें कोरियर से कोलकाता में बैठे साइबर ठगों को देता था। वहीं से साइबर ठग इन खातों जरिये ठगी करते व इनमें रकम ट्रांसफर करवाते थे। रकम आने पर ठग रकम निकाल लेते थे और वीरेंद्र को 20 फीसदी कमीशन देते थे। वीरेंद्र इस कमीशन में से दस फीसदी हिस्सा खाते खुलवाने वाले अपने गुर्गों को देता था। गुर्गे मामूली रकम खाताधारक तक पहुंचाते थे। 
 

...इसलिए किराये के खाते में मंगाते हैं ठगी की रकम
जब ठग किसी को झांसे में लेकर खाते में रुपये ट्रांसफर कराते हैं तो पीड़ित ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल या पुलिस से शिकायत करते हैं। शिकायत के बाद सबसे पहले खाते को ट्रेस किया जाता है। पकड़े जाने के डर से साइबर ठग कमीशन पर या किराये पर खाते लेते हैं। इन खातों का संचालन अपने हाथ में लेकर उनमें ठगी की रकम डलवाते और निकालते हैं। जब पुलिस खातों की जांच करती है तो फंसता वह है जिसका वास्तव में खाता होता है।

छतीसगढ़ पुलिस ने इज्जतनगर में दी थी दबिश 
पिछले दिनों साइबर ठगी के एक मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने इज्जतनगर क्षेत्र में दबिश दी थी। पुलिस ने महलऊ निवासी साकिब, रहपुरा चौधरी निवासी रिजवान अहमद और सीबीगंज के भिंडौलिया निवासी रिफाकत को गिरफ्तार किया था। तीनों पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का आरोप था। माना जा रहा है कि तभी से इज्जतनगर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में थी, जिसमें सफलता मिल गई।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सभी सात आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साक्ष्य मिले तो ठग मंडली पर और बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें