फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्से ताजुश्शरिया : दो दिन बंद रहेगा पुराना रोडवेज अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्से ताजुश्शरिया में चार और पांच मई को देश-विदेश से लाखों की संख्या में जायरीन के आने का अनुमान है। इसके लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। साथ ही रविवार व सोमवार को पुराना रोडवेज बस अड्डा भी बंद रखा जाएगा। बसों का संचालन सेटेलाइट स्टैंड से होगा।
विज्ञापन


एसपी यातायात अकमल खान ने बताया है कि बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर जाएंगी और इसी मार्ग से आएंगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों को उर्स आयोजन स्थल के रास्तों पर नई व्यवस्था के तहत निकलने का सुझाव दिया है।
कहा कि जायरीन के अलावा अन्य लोग इन रास्तों पर संबंधित दिनों में जाने से बचें तो जाम की समस्या से बचा जा सकता है। चार मई को प्रस्तावित नीट को लेकर भी एसपी यातायात ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। बताया कि परसाखेड़ा व सीबीगंज क्षेत्र में जिन परीक्षार्थियों के केंद्र बने हैं, उन्हें दोपहर एक बजे तक केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। ब्यूरो
विज्ञापन

-

इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे ई रिक्शा व ऑटो
रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक सभी तरह के चार पहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो मिनी बाइपास व झुमका तिराहे से मथुरापुर मदरसे की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सभी ई-रिक्शा व ऑटो कुदेशिया अंडरपास से किला की तरफ, अशोक नगर तिराहा व सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर की तरफ व श्यामगंज से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहा से पटेल चौक की तरफ, चौकी चौराहे से चौपुला की तरफ, साहू गोपीनाथ व मठ की चौकी से कुतुबखाने की तरफ व बरेली कॉलेज से पटेल चौक की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
-
दो दिन इन रास्तों पर ये रहेगा बदलाव
- जिन चार पहिया वाहनों को बरेली से रामपुर की तरफ जाना है वह गांधी उद्यान से श्यामगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर, बिलवा पुल से बड़ा बाइपास होकर जा सकेंगे। इसी तरह जिन वाहनों को रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली से बरेली आना है वह झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होकर बिलवा से डेलापीर होकर स्टेडियम रोड से आ सकेंगे।
- सभी प्रकार के भारी वाहन, रोडवेज बसें झुमका तिराहा और रोड नंबर एक परसाखेड़ा से व मिनी बाइपास से मथुरापुर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम होते हुए इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
- रामपुर, मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर से बुखारा मोड़ से रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।
- पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह विलयधाम से बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व पीलीभीत से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है वह विलयधाम से बडा बाइपास, फरीदपुर से बुखारा मोड़ होते हुए रामगंगा तिराहे से जा सकेंगे।

- बदायूं की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़, फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिन वाहनों को पीलीभीत, नैनीताल, दिल्ली व लखनऊ की तरफ जाना है वह बुखारा मोड़ से फरीदपुर, बड़ा बाइपास होकर अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है वह इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व जिनको दिल्ली, पीलीभीत, नैनीताल जाना है वह बड़ा बाइपास से होकर जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहे से बिलवा होते हुए डेलापीर, सौ फुटा होते हुए सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड तक आ सकेंगी व इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
-
एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ड्रोन से निगरानी
बरेली। उर्से ताजुश्शरिया के लिए सघन सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। रेंज के जिलों से पुलिस फोर्स मंगाई गई है। करीब एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी भी पुलिस के सहयोग में लगाई गई है। बताया कि दोनों दिन सुपर जोन, जोन व सेक्टर में शहर को बांटा गया है। चार एएसपी व 12 सीओ लगाए गए हैं। बताया कि ड्रोन से उर्स में भीड़ की निगरानी की जाएगी, इसके अलावा कई सीसीटीवी कैमरे व वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि किसी भी खुराफात का प्रमाण मिल सके और तत्काल कार्रवाई संभव हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें