बरेली। आला हजरत परिवार के बुजुर्ग मजहरे मुफ्ती आजम हिंद हजरत तहसीन रजा खां का तीन रोजा उर्स-ए-तहसीनी 18 फरवरी से होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इस बार उर्स के लिए रेलवे मैदान की समस्या खड़ी हो गई है।
उर्स-ए-तहसीनी को लेकर दरगाह शरीफ पर बैठक का आयोजन किया गया। दरगाह के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां नूरी की सदारत में 18 से 20 फरवरी तक उर्स मनाने की तारीख तय की गई। इससे एक दिन पहले परचमी जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान शाहदाना रेलवे मैदान को लेकर इस बार आ रही दिक्कत को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही प्रशासन से रेलवे मैदान पर ही उर्स के आयोजन की अनुमति देने का आग्रह किया गया। दरअसल, रेलवे ने मैदान की जमीन किसी को लीज पर दे दी है। बैठक में दरगाह तहसीनी के प्रबंधक सुहैब रजा खां, साहबजादे मौलाना सफवान रजा खां, मौलाना अमान रजा खां, नवासे तहसीने मिल्लत मौलाना हसन रजा खां, मौलना काजी शहीद आलम रजवी, मौलाना शकीर मिसबाही, मुशाहिद रफत, अनवर बेग नूरी आदि मौजूद रहे। संवाद