फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स-ए-ताजुश्शरिया चार मई से: बरेली में जुटेंगे 10 से अधिक देशों के जायरीन, होटल-गेस्ट हाउस बुक

Tue, 29 Apr 2025 12:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया चार व पांच मई को दरगाह आला हजरत स्थित खानकाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर में मनाया जाएगा। उर्स में शिरकत करने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
उर्स-ए-ताजुश्शरिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खानदान आला हजरत के बुजुर्ग हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) का दो दिवसीय उर्स चार मई से शुरू हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए विदेशों और देश के दूर दराज इलाकों से आने वाले जायरीन ने अभी से शहर के तमाम होटलों और गेस्ट हाउस में कमरे बुक करा दिए हैं।

विज्ञापन


शहर में आला हजरत के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा उर्स होता है। इसके मद्देनजर दरगाह की ओर से इन दिनों तैयारियां जोरो पर हैं। न सिर्फ जायरीन के ठहरने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं, बल्कि शहर के तमाम लोगों ने लंगर आदि के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

बड़ी संख्या में जुटेंगे जायरीन 
इस संबंध में जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि उर्स चार व पांच मई को दरगाह आला हजरत स्थित खानकाह ताजुश्शरिया और मथुरापुर स्थित जामियतुर्रजा इस्लामिक सेंटर पर मनाया जाएगा। उर्स में शिरकत करने के लिए इस बार बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ

कुछ लोग होटलों और गेस्ट हाउस में ठहरते हैं। इसके अलावा भी दरगाह की ओर से मदरसों व आस-पास तमाम स्कूलों व मकानों में भी जायरीन के ठहराने की व्यवस्था रहेगी। अभी तक सूचना के अनुसार लंदन, मॉरिशस, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, सऊदी अरब, अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल आदि से जायरीन आने की संभावना है।

विज्ञापन

मिलने के वादे के साथ विदा हुए जायरीन
बाजार संदल खां स्थित आस्तान-ए-आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) तीन रोजा उर्स-ए-मोहम्मदी मनाया जा रहा था। पांच-छह दिनों तक साथ रुकने के बाद सभी जायरीन अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ अपने-अपने शहरों को रवाना हो गए। कुल की रस्म के बाद गत रविवार को तमाम बाहरी जायरीन ने साहिबे सज्जादा अल्हाज अनवर मियां हुजूर मुलाकात की। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा नेता की ध्वस्त हुई मार्केट का उठा मलबा, बीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त की थीं दुकानें

वहीं मजार शरीफ भी हाजिरी देने वालों का तांता लगा रहा। यहीं नजारा सोमवार को भी रहा। दरगाह के मीडिया प्रभारी सैयद नाजिर अली (चांद) ने बताया कि उर्स में शिरकत करने के लिए दुबई सहिद दिल्ली, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जायरीन पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें