फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स-ए-शाहदाना वली का परचमी जुलूस 13 को

Sun, 06 Sep 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुब-ए-बरेली हजरत शाह दानावली का सात दिवसीय उर्स 13 सितंबर को परचम कुशाई की रस्म के साथ शुरू होगा। कुल शरीफ की रस्म 17 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन

13 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे परचमी जुलूस दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन बदरुशरिया मुफ्ती अहसन रजा कादरी की कयादत में मलूकपुर स्थित लाल मस्जिद से शुरू होगा। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ दरगाह शाहदाना वली पहुंचेगा। यहां शाम सात बजे मुफ्ती अहसन मियां व दरगाह शाहदाना वली के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खान नूरी परचम कुशाई की रस्म अदा करेंगे।
संयोजक हाजी अजहर बेग कहा कि जुलूस में आने वाली अंजुमनों को डीजे न लेकर आने की सख्त हिदायत दी गई है। जुलूस में सादगी के साथ शिरकत करें और नात-ओ-मनकबत, दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें