फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक से भिड़े उरमू के पदाधिकारी, जंक्शन पर हंगामा

विज्ञापन
विवाद में फाड़ा गया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दी तहरीर, स्टेशन अधीक्षक ने लगाया धक्का देने का आरोप
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल मुख्यालय में दो स्टेशन मास्टर को शुक्रवार को तलब

बरेली। ज्ञापन देने गए उरमू के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक से भिड़ गए। आरोप है गरमागरमी के बाद उरमू पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को मोबाइल छीनकर धक्का दे दिया। मामला बढ़ने पर जीआरपी और आरपीएफ बुला ली गई। दोनों ओर से थाना जीआरपी में तहरीर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक पर भी एक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। मुरादाबाद मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो स्टेशन मास्टरों को शुक्रवार को मुख्यालय तलब किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल ने स्टेशन मास्टरों को कई प्वाइंट पर तैनात करने का आदेश दिया है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सभी स्टेशन मास्टरों को दी। गुरुवार दोपहर उरमू के गुलाम साबिर समेत कई पदाधिकारी स्टेशन अधीक्षक के पास प्वाइंट मैन को तैनात करने संबंधी ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्होंने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। आरोप है कि उन्होंने ज्ञापन फाड़ दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गरमागरमी हो गई। मामला बढ़ा तो आरपीएफ और जीआरपी भी पहुंच गई। आरोप है कि इस बीच एक पदाधिकारी ने सत्यवीर सिंह का मोबाइल छीनकर उन्हें धक्का दे दिया। इधर, स्टेशन अधीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने एक पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर रविंद्र कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अभद्रता की। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि अगर ऑफिस के कर्मचारी उन्हें नहीं बचाते तो उरमू पदाधिकारी उन्हें जान से मार देते। दोनों पक्षों ने थाना जीआरपी जंक्शन में तहरीर दी है। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मामले से मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। मंडलीय अधिकारियों ने स्टेशन मास्टर अशोक कुमार पांडेय और रविंद्र कुमार को शुक्रवार को मुरादाबाद ऑफिस में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें