फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी से यूरिया खाद के बोरे चोरी होने का मामला
बरेली/बिशारतगंज। इफको से खाद की रैक लेकर बिशारतगंज स्टेशन आ रही शाहगंज स्पेशल मालगाड़ी से खाद के बोरे चोरी होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को मुरादाबाद से आरपीएफ के सहायक कमांडेंट टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने बिशारतगंज स्टेशन से इफको तक रेल लाइन पर जांच-पड़ताल की।
बुधवार दोपहर को आरपीएफ के सहायक कमांडेंट एपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया, आंवला चौकी के एसआई राजवीर सिंह के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक ओपी मीना से जानकारी ली। इफको जाने वाली रेलवे लाइन की भी पड़ताल की। सहायक कमांडेंट ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मालगाड़ी से खाद के बोरे चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। शाहगंज से जानकारी कराई गई वहां भी खाद के बोरे कम नहीं पाए गए। हालांकि गश्त बढ़ा दी गई है। इफको से आने वाली प्रत्येक रैक की बिशारतगंज स्टेशन पर जांच की जाएगी। बता दें कि सोमवार रात इफको से खाद लेकर बिशारतगंज स्टेशन आ रही स्पेशल मालगाड़ी के इंजन से छठे, सातवें, आठवें और दसवें डिब्बे की सील खुली मिली थी। चोरों ने इन बोगियों से 100 से ज्यादा यूरिया खाद के बोरे चुरा लिए थे। चर्चा थी कि मंगलवार तड़के एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर खाद के बोरे दातागंज की ओर ले जाए गए थे।
नोट फोटो भेज दिया है।