फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपंजीकृत मिली अर्बन अस्पताल की पैथोलॉजी, डॉक्टर से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अर्बन अस्पताल की चल रही जांच में अब पैथोलॉजी के अपंजीकृत का मामला सामने आया है। जिन डॉक्टर के नाम से पैथोलॉजी का संचालन मिला, वे एक निजी मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजिस्ट हैं। सीएमओ कार्यालय से नोटिस जारी कर डॉक्टर से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि जिस पैथोलॉजी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया था वह कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। जबकि पूर्व में अस्पताल निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मानक पूरे न होने की स्थिति में ऑपरेशन थिएटर भी सील किया था। पैथलैब, ओटी की सील तोड़कर संचालन पर जांच कमेटी गठित की गई। सील तोड़ने के प्रकरण में पर्सन इंचार्ज दर्शाए गए डॉ. आदित्य ने लिखित बयान देकर अस्पताल में फर्जी तरीके से दस्तावेज लगाने की बात कही है। अब पैथोलॉजी में भी निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का नाम सामने आया।
लिहाजा, जवाब मांगा गया है। निजी अस्पताल पंजीकरण नोडल अधिकारी डॉ. लईक ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। खामियों पर सीएमओ कार्यालय से अर्बन अस्पताल प्रबंधक फिरोज को नोटिस भेजा गया है। दर्शाए गए पैथोलॉजिस्ट से भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें