फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC VDO Exam: बरेली में सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए STF ने मारे छापे, सात आरोपी पकड़े

Mon, 26 Jun 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

UPSSSC VDO Exam News : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए 31 केंद्रों पर परीक्षा है। पुलिस को इनपुट मिला है कि परीक्षा में सॉल्वर गैंग सेंधमारी कर सकता है। इस पर एसटीएफ ने छापे मारकर सात सॉल्वरों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
एक परीक्षा केंद्र पर लाइन में लगे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए बरेली में सोमवार को 31 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले दिन ही सॉल्वर गैंग ने परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया। हाफिजगंज और रिठौरा से सात युवकों को पकड़ा गया है। ये युवक दूसरों की जगह परीक्षा देने आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में सॉल्वर गैंग सक्रिय होने का इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है। एसटीएफ की टीम ने सोमवार को रिठौरा कस्बे समेत कई जगह छापे मारे। संदिग्धों की धरपकड़ की। इस दौरान सात सॉल्वर पकड़े गए हैं। एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर के साथ बरेली यूनिट के लोग थानों की पुलिस से समन्वय जांच में जुटे हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो पालियों में है परीक्षा 

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की परीक्षा में दोनों दिन 30-30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में 29 और फरीदपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। पहले दिन पहली पाली की परीक्षा संपन्न हो गई है। मंगलवार को भी परीक्षा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें