बरेली में वेज बिरयानी विक्रेता ने अपनी पहचान छिपाकर काउंटर पर शुभ-लाभ लिखवा लिया और बिरयानी बेचने लगा। इस पर हंगामा हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि वेज बिरयानी ही बेची जा रही थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पटेल चौक के पास दूसरे समुदाय का युवक शुद्ध शाकाहारी बिरयानी और काठी रोल का काउंटर लगाकर वेज बिरयानी बेच रहा था। उसने अपने काउंटर पर शुभ-लाभ लिखा दीपावली का पोस्टर भी लगा रखा था। हिंदू संगठन के एक नेता ने वेज बिरयानी खाकर ऑनलाइन भुगतान दिया तो खाताधारक का नाम देखकर विरोध जताने लगे।
साथियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्स पर शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि पुलिस ने इसे सामान्य बात माना। कोतवाल दिनेश शर्मा ने कहा कि वेज बिरयानी ही बेची जा रही थी। मामूली विवाद था, जो सुलझा लिया गया।