फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता नगर में सड़क खोदने पर हंगामा, काम रुकवाया

विज्ञापन
बिछाई जा रही केबल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

भूमिगत केबिल बिछाने के लिए खोदाई कर रही थी निजी कंपनी

बरेली। एकता नगर कालोनी में बुधवार को एक निजी नेटवर्क कंपनी भूमिगत केबिल बिछाने के लिए खोदाई कर रही थी। सड़क खोदाई देख कालोनी के लोगों ने खोदाई का आदेशपत्र मांगा। कंपनी आदेश पत्र नहीं दिखा सकी तो लोगों ने हंगामा करते हुए काम बंद करा दिया। खोदाई कर रहे लोगों को भी वहीं रोक लिया।
विज्ञापन

कॉलोनी के अरविंद अग्रवाल ने बताया कि आदेशपत्र न दिखा पाने पर उन्होंने नगर निगम फोन किया और कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप से बात की। उन्हें पूरा मामला बताया। इस पर उन्हें कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने आदेश लिया हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने जब ठेकेदार से आदेशपत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर मामले की शिकायत नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से की गई। अभिषेक आनंद ने बताया कि निर्माण विभाग से जुड़ा मामला है। इसे दिखवाया जाएगा। वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर खोदाई का काम बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें