फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशप कोनराड में हंगामा.. सहमति पत्र पर जबर्दस्ती, ऊपर से फीस का दबाव

विज्ञापन
स्कूल के बाहर मौजूद अभिभावक और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुलाई, फीस के लिए मोहलत देने को माने पर सहमति पत्र पर रियायत से साफ इनकार
विज्ञापन

बगैर फीस जमा किए प्रवेश पत्र देने से इनकार पर गुस्साए अभिभावक

बरेली। परीक्षा नजदीक आने के साथ स्कूलों ने अभिभावकों पर बच्चों की बकाया फीस जमा करने का दबाव बढ़ा दिया है। इसके साथ अभिभावकों से बच्चों के कोरोना संक्रमित होने पर खुद जिम्मेदारी लेने का सहमति पत्र भी मांगा जा रहा है। शुक्रवार को बिशप कोनराड स्कूल में फीस जमा किए बगैर बच्चों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार कर देने पर भड़के अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। इसके बाद प्रधानाचार्य प्रवेश पत्र देने पर तो सहमत हो गए लेकिन सहमति पत्र दिए बगैर परीक्षा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
कैंट के बिशप कोनराड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह नौ बजे ही तमाम अभिभावक पहुंच गए। उनका आरोप था कि स्कूल की ओर से लगातार मोबाइल पर मेसेज भेजकर फीस जमा करने को कहा जा रहा है जबकि यह शासनादेश अब भी प्रभावी है कि अगर कोई फीस जमा करने में असमर्थ है तो वह लिखित रूप से असमर्थता जताते हुए स्कूल से मोहलत ले सकता है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन बगैर फीस जमा किए बच्चों को प्रवेश पत्र देेने से इनकार कर रहा है। इसके साथ अभिभावकों पर सहमति पत्र भरवाने को लेकर भी स्कूल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों की भीड़ बढ़ने के साथ हंगामा लंबा खिंचने लगा तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अभिभावक विजय का कहना था कि स्कूल प्रबंधन तर्क दे रहा है कि शासन ने सहमति पत्र भरवाने के बाद छात्रों को स्कूल आने देने को कहा है लेकिन जब सभी अभिभावक बच्चों को इस शर्त पर स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं तो स्कूलों को ऑनलाइन परीक्षा करानी चाहिए। ऑनलाइन परीक्षा से बचने के लिए ही स्कूल अभिभावकों पर सहमति पत्र भरने का दबाव बना रहे हैं। यह अभिभावकों के साथ खुली ज्यादती है। बिशप कोनराड स्कूल के प्रधानाचार्य क्रिस्टोफर शाजी ने बताया कि अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए सशर्त मोहलत दी जा रही है लेकिन सभी अभिभावकों को शासन के निर्देशों के मुताबिक अनिवार्य रूप से सहमति पत्र भरना होगा।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे स्कूल

हंगामे की सूचना पर अभिभावक संघ के पदाधिकारी भी बिशप कोनराड स्कूल पहुंच गए। संघ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना ने कहा है कि ऑफलाइन परीक्षा लेने के लिए वही स्कूल दबाव बना रहे हैं जिनके पास ऑनलाइन परीक्षा कराने का इंतजाम नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अभिभावक संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप सिंह से भी मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि स्कूलों को मनमानी नहीं करने दी जाएगी और किसी भी बच्चे को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें