फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मी के पिता की मौत पर दीपमाला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर पर अभद्रता और लापरवाही का आरोप

Thu, 21 Nov 2024 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आयुष्मान योजना को धोखा बताने के मामले में सुर्खियों में आए दीपमाला अस्पताल में फिर हंगामा हो गया। बुधवार रात पुलिसकर्मी के बीमार पिता की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही व अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
दीपमाला अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के दीपमाला अस्पताल में बुधवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। इलाज के दौरान पुलिसकर्मी के पिता की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस टीम ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के गांव मुर्तजा नगर निवासी बलराम सिंह यातायात पुलिस में सिपाही हैं। बलराम सिंह ने बताया कि उनके पिता नन्हे लाल को बुखार आ रहा था। गांव में वह तीन दिन से इलाज करा रहे थे। आराम नहीं मिलने पर उन्हें बरेली ले आए। बुधवार तड़के चौपुला स्थित दीपमाला अस्पताल में उन्हें भर्ती करा दिया। आरोप है कि डॉक्टर और कर्मचारियों ने लापरवाही बरती तो उनके पिता की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। रात आठ बजे उनके पिता ने दम तोड़ दिया। 

UP: नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने महिला से की दरिंदगी, कहता था- तुम विधवा मैं तलाकशुदा आराम से कटेगी जिंदगी
विज्ञापन


डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप 
बलराम का आरोप है कि उन्होंने जब डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया तो वह बदसलूकी करने लगे। उनके साथ मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। तब उन लोगों ने कोतवाली को सूचना दी। कोतवाल डीके शर्मा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव भी पहुंच गए। किसी तरह हंगामा टाला। बताते हैं कि मामले में समझौते का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन

तहरीर मिली तो जांच कराएंगे- सीओ 
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रोगी की मौत की शिकायत पर पुलिस दीपमाला अस्पताल गई थी। वहां लोगों को समझा दिया गया। कोई तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

दीपमाला अस्पताल के संचालक डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने बताया कि किसी रोगी को कोई परेशानी नहीं है। कोई विवाद नहीं हुआ है। मैं तो काफी देर से अस्पताल में ही हूं। ऐसी कोई बात होती तो जरूर पता लगती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें