Upgrading Ceremonies Children in pucus
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर के स्कूलों में अपग्रेडिंग सेरेमनी मनाए जाने का सिलसिला जारी है। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कर्मचारी नगर स्थित एसजेएस किड्स जोन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच में अपग्रेडिंग सेरेमनी मनाई। मुख्य अतिथि सिद्धी विनायक ग्रुप के चेयरमैन अनुपम कपूर और विशेष अतिथि दीपक सक्सेना रहे। दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद बच्चों को वार्षिक परीक्षा के परिणाम दिए गए। स्कूल की प्रबंधक सीमा मेहरोत्रा ने बताया कि 2016-17 में शलभ मौर्य, आशुतोष शर्मा, हिमांशी मौर्य का प्रदर्शन सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि ने अनुशासन में केजी की अफसा अंसारी, स्वच्छता में आशुतोष उपाध्याय, नियम बद्धता में सानवी तिवारी, सर्वाधिक उपस्थिति में दीप्ति व दीपिका ने पुरस्कार प्राप्त किए। स्टूडेंट ऑफ द इअर कक्षा तीन के मास्टर कृष्णन बने। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन जेएन कपूर ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत पांच गरीब बालिकाओं को मुफ्त में शिक्षा देेने की घोषणा की। कार्यक्रम में रुबी, शशि, नेहा, शिवांगी, खुशबू आदि का सहयोग रहा। संचालन अनीता गंगवार ने किया।
इसके अलावा स्टेडियम रोड स्थित कैम्ब्रेज स्कूल में हुए समारोह में बच्चों ने रंग बिरंगी पोशाकों में गिद्दा, कव्वाली, लोक नृत्य, समूह नृत्य, कविताएं तथा एकांकी नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. वीके शर्मा ने की। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल आयोजित हैप्पी डे का उद्घाटन विद्यालय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश अग्रवाल व प्रबंधक प्रेमशंकर अग्रवाल ने किया। मेधावी बच्चों व श्रेष्ठ शिक्षिका रितु शर्मा को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की नरकुलागंज में भी वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण हुआ। प्रधानाध्यापिका ममता डबराल ने सभी के प्रति आभार जताया।