फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम का स्वीमिंग पूल तैयार

Fri, 31 Mar 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
The stadium's swimming pool is ready - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल तैयार है। पिछले साल की भांति इस बार भी सिर्फ बच्चे ही नहीं महिलाएं भी इसमें तैरना सीख सकती हैं। एक अप्रैल से रोजाना क्लासेस शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग की ओर से महिलाआें को स्वीमिंग ज्वाइन कराने के लिए टाइम शेड्यूल पिछले साल के मुताबिक ही रहेगा। आवेदन फार्म स्टेडियम के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। स्वीमिंग क्लासेस का शुल्क पिछले साल 700 रुपये प्रतिमाह तय किया गया था। इस बार इसके बढ़ने की संभावना कम ही है।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वीमिंग पूल की सफाई की गई। आरएसओ मुद्रिका पाठक ने उद्घाटन किया। स्वीमिंग क्लासेस सुबह और शाम चलेंगी। पहले जहां मात्र दो घंटे स्वीमिंग सीखने के लिए तय थे, वहीं अब यह बढ़ाकर चार घंटे कर दिए गए हैं। क्लासेस के दौरान कोच मौजूद रहेंगे। महिला और शौकीन तैराकों के  लिए विशेष समय निर्धारित है। स्वीमिंग पूल को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार बनाया गया है। दस साल के अंदर के बच्चों के साथ उनकी मम्मियों को भी पूल में उतरने का मिलेगा। 

यह रहेगा तैराकी का समय 
सुबह
5:30 से 6:30- पुरुष व बालक
6:30 से 7:30- पुरुष व बालक
7:30 से 8:30- बच्चे व महिलाएं
8:30 से 9:30- बच्चे व महिलाएं

शाम
3:30 से 4:30- महिलाएं व बच्चे
4:30 से 5:30- महिलाएं व बच्चे
5:30 से 6:30- पुरुष व बालक
6:30 से 7:30- पुरुष व बालक
7:30 से 8:30 - पुरुष व बालक 

‘स्वीमिंग पूल में महिलाएं भी आ सकती हैं। अपना समय चुनकर महिलाएं तैराकी सीख सकती हैं। फार्म मिलना शुरू हो गए हैं। शुल्क तय करने को लेकर अभी बात चल रही है। पिछले साल का शुल्क 700 रुपए था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुद्रिका पाठक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें