बरेली/मथुरा। वुमन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से उप्र महिला क्रिकेट संघ और जिला महिला क्रिकेट संघ की ओर से अमरनाथ विद्याश्रम खेल मैदान पर यूपी महिला क्रिकेट टीम चयन के ट्रायल हुए। शनिवार को 15 खिलाड़ियाें का चयन हुआ है। इसमें बरेली की पांच खिलाड़ी शामिल हैं। वाइस कैप्टन बरेली से हैं। ट्रायल में विभिन्न जिलों की 80 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
मथुरा में ट्रायल के लिए खुले ट्रायल आयोजित किये थे। बरेली में प्रैक्टिस करने वाली इला खान, इरम खान, ज्योत्सना, श्रद्धा सक्सेना और प्रतिभा बजाज का सेलेक्शन टीम में हुआ है। रीतेश शर्मा और असलम खान ने खिलाड़ियों का चयन किया है। जिला महिला क्रिकेट संघ के सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि चुनी गई टीम दो अक्तूबर को मथुरा से ही तेलंगाना एक्सप्रेस से नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद प्रस्थान करेगी। वाइस कैप्टन प्रतिभा बजाज पीलीभीत बाईपास रोड फिनिक्स मॉल के पास रहती हैं। राजेंद्र नगर की इला व इरम खान चचेरी बहनें हैं। सेटेलाइट की ज्योत्सना सिंह के पिता की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है और बिहारीपुर की श्रद्धा सक्सेना मेरठ से बीकॉम कर रही हैं। निजी तौर पर प्रैक्टिस करने वाली इन खिलाड़ियों का कहना है कि ये टीम में अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
ये है टीम
कप्तान रूपा भारती (लखनऊ), वाइस कैप्टन प्रतिभा बजाज, श्रद्धा सक्सेना, इला खान, इरम खान और ज्योत्सना (बरेली), सोना और रक्षिका (मुरादाबाद), अनुप्रिया, प्रीति तरकर, दीक्षा तरकर, सुरभि, सपना, शुभि एवं कोमल (मथुरा) से हैं।