फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में छह दिन तक तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sat, 28 Jun 2025 07:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौसम विभाग ने बरेली समेत आसपास के इलाकों में छह दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
Bareilly weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में लगातार हो रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। रविवार से मौसम विभाग ने बरेली समेत आसपास के इलाकों में तेज बरसात होने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से छह दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आईएमडी की ओर से अपडेट में कहा गया है कि रविवार से बरेली समेत आसपास के जिलों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। रविवार से गरज चमक के साथ तेज बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-  बरेली में 1.29 करोड़ की ठगी: ठगों ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को किया डिजिटल अरेस्ट, ऐसे ट्रांसफर कराई रकम
विज्ञापन


बरेली में विशेष रूप से अगले 48 से 72 घंटों के दौरान, मूसलाधार बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गरज-चमक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
  • घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
  • तेज हवा चले तो पेड़ या टिन के नीचे खड़े न हों।
  • कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें।
  • नदी, तालाब की ओर न जाएं। पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें।
  • निचले इलाकों, सुरंगों से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें।
  • खड़ी फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन

दो सप्ताह में हुई रिकॉर्ड बारिश 
बरेली में प्री-मानसून की पहली बारिश ने 12 साल बाद महज चार घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बनाया। मानसून का दौर शुरू होने के दो सप्ताह में ही सामान्य से 130 मिमी ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। विशेषज्ञ ने मौसम का मिजाज वर्ष 2013 के सापेक्ष बताया है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 जून में 409.8 मिमी बारिश हुई थी। फिर 2015 में 247.7 मिमी बारिश हुई थी। शेष वर्षों में 20 से 195 मिमी तक ही बारिश हुई। जिसका औसत 119 मिमी रहा, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह 10.8 मिमी बारिश के बाद अबकी साल 13 दिन में 251 मिमी बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें