फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बनेगी यूपी अंडर 16 फुटबॉल टीम

Sun, 23 Jul 2017 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी अंडर 16 फुटबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन बरेली में होगा। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन इसकी तैयारी में जुट गई है। एक और दो अगस्त को सभी 75 जिलों से खिलाड़ी यहां ट्रायल देने आएंगे। इसमें 30 खिलाड़ियों का चयन स्टेट कैंप के लिए होगा। जिसमें बेस्ट खिलाड़ियों को यूपी टीम में जगह मिलेगी। सभी ट्रायल डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि ट्रायल सुबह छह बजे से शुरू होंगे। पहले 30 बालकों का चयन होगा, इसके बाद जांच परखकर 25 खिलाड़ियों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। फाइनल ट्रायल 16 अगस्त को होगा। सचिव रॉबिंसन ने बताया कि बालकों का जन्म एक जनवरी 2003 से एक दिसंबर 2004 के बीच होना जरूरी है। जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम का होना चाहिए। सभी खिलाड़ी अपनी किट के साथ एक अगस्त को सुबह छह बजे डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर अपना ट्रायल दे सक ते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी अपने जिलों के फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्टेट टीम का पहला नेशनल मुकाबला पंजाब में खिलाड़ियों के चयन के बाद उन्हें 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी और यहीं से पंजाब के लिए रवाना करेंगे। पंजाब में नेशनल चैंपियनशिप 20 अगस्त से शुरू हो रही है। बरेली से 20 फुटबॉल खिलाड़ी इसमें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें