फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 27वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में यूपी की टीम ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक आयोजित 27वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में उत्तर प्रदेश की महिला यूथ टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में शामिल आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट की 11वीं की छात्रा देविना गर्ग को शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी।
विज्ञापन

देविना ने 387.0 के स्कोर के साथ अपने स्कूल के साथ-साथ बरेली मंडल का मान भी बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट की प्रधानाचार्य डॉ. सरिता सिरोही और उपप्रधानाचार्य एवं एनसीसी ऑफिसर नंदकिशोर माथुर ने बधाई दी। स्कूल के पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) राजेश सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें