फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनपद न्यायालय बरेली में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय में 20 नवंबर तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। पुनर्नियुक्ति एक वर्ष की अवधि तक के लिए या जब तक यह पद न भर जाएं, जिस पर पुनर्नियुक्ति की गई है या पुनर्नियुक्ति कर्मचारी की 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक ही की जाएगी।
विज्ञापन

जिला जज ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यह नियुक्तियां की जाएंगी। जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आयु 65 वर्ष से कम हो वह आवेदन कर सकते हैं। वेतन के रूप में भुगतान की जाने वाली धनराशि आवेदक द्वारा अंतिम आहरित वेतन में से पेंशन की धनराशि घटाकर देय होगी। पुनर्नियुक्ति पर आवेदक के पिछले पांच वर्ष के सेवा अभिलेख, एसीआर के आधार पर विचार किया जाएगा। पुनर्नियुक्ति बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी समय समाप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय से 17 नवंबर तक प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। 20 नवंबर तक आवेदन जमा किए जाएंगे। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें