फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के गन्ना किसानों को एक फीसदी प्रीमियम पर ही बीमा

Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सहित प्रदेश के गन्ना बहुल 23 जिलों में किसानों को एक फीसदी प्रीमियम पर गन्ने की फसल का बीमा होगा। हालांकि अन्य फसलों का बीमा डेढ़ से लेकर ढाई फीसदी प्रीमियम पर होता है, प्रीमियम राशि के बाकी के अंतर की भरपाई गन्ना विभाग करेगा। इस बारे में बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस आफ इंडिया और यूपी के गन्ना विभाग के बीच अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने इस बारे में जारी आदेश में कहा है कि पिछले साल प्रीमियम राशि तथा जानकारी के अभाव में ज्यादा किसानों की फसल का बीमा नहीं हुआ था। इस बार कम प्रीमियम के बारे में बीमा कंपनी से हुए समझौते के बाद बीमा की इस योजना को प्रसारित किया जा रहा है। इसलिए इस योजना से अधिक किसान जुड़ेंगे। कम प्रीमियम की इस योजना से गन्ना बाहुल्य वाले मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर. हापुड़, कासगंज, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, कानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, शाहजहांपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी तथा बलरामपुर जिलों को शामिल किया गया है।
ऋण लेने वाले किसानों का शत प्रतिशत बीमा ऋण प्रदाता संख्या की ओर से किया जाएगा। गैर ऋण कृषकों को भी बीमा कराने के लिए विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। पिछले साल प्रदेश के 62,225 गन्ना किसानों का बीमा किया गया था।  जिसमें से 693 गन्ना किसानों को 47.09 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें