फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में एसटीएफ ने दबोचे दो तस्कर, नेपाल से लाई गई 27 करोड़ की चरस और अफीम बरामद

Tue, 28 Mar 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कार में तेल की टंकी के बराबर एक और टंकी बनवा रखी थी। इसी के अंदर मादक पदार्थो को छिपाकर तस्करी करके ले जाया जा रहा था। एक आरोपी गोंडा, दूसरा बहराइच का रहने वाला है। 
विज्ञापन
एसटीएफ ने गिरफ्तार किए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 22 किलो चरस और साढ़े पांच किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों से बरामद चरस और अफीम की कीमत 27 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामद चरस और अफीम नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी। 

विज्ञापन


सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने रविवार को दिउरिया मोड़ तिराहे से कार से सतीश गुप्ता निवासी शहजनवां थाना कौड़िया जिला गोंडा और विवेक श्रीवास्तव निवासी विशनापुर थाना रुपैडिया जिला बहराइच को गिरफ्तार किया। उनके पास से चरस और अफीम बरामद हुई। 

Bareilly: स्मैक तस्कर से सौदेबाजी पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन


सीओ के अनुसार, अशरफ और शराफत ने नेपाल के ग्राम चनरौटा से मादक पदार्थ बैग में रखकर दिया था। इसे हिमाचल के शिमला और शामली के कैराना में सप्लाई करना था। आरोपियों ने कार में तेल की टंकी के बराबर एक अन्य टंकी बनवा रखी थी। इसी के अंदर मादक पदार्थो को छिपाकर तस्करी करके ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

जलालाबाद में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी 

जलालाबाद कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान पांच सौ ग्राम चरस व ढाई हजार की नकदी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कटियूली निवासी दल सिंह को जलालाबाद में कोला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 

Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी उगलेगा अशरफ के राज, तीन दिन की सशर्त कस्टडी रिमांड मंजूर

दल सिंह के खिलाफ थाना जलालाबाद के अलावा अल्हागंज, कलान व मिर्जापुर थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि वह जनपद कन्नौज के हसन नाम के व्यक्ति से माल लाता है और उसकी पुड़िया बनाकर गांव व ढाबों आदि में बेचता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें