फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ट्रेन के डिब्बे का दरवाजा खुला होने के कारण टूटा प्लेटफॉर्म, यात्रियों में हड़कंप

Sun, 05 Jan 2020 04:14 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
टूटी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रोजा जंक्शन पर मालगाड़ी की टक्कर से प्लेटफार्म टूट गया। घटना रविवार सुबह 8:30 बजे की है। रोजा से थुरू पास हो रही डाउन बॉक्सर मालगाड़ी के डिब्बे का एक दरवाजा खुला हुआ था, जिस की टक्कर से दो नंबर प्लेटफार्म टूटता चला गया। प्लेटफार्म टूटने से पत्थर उछल कर बिखर गए, जिससे ट्रेन का इंतजार कर रहे मुसाफिरों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


कुछ देर बाद प्लेटफॉर्म से टकराते-टकराते डाला टूट कर अलग हो गया। अगर यह अलग नहीं होता तो और लंबा प्लेटफॉर्म टूट सकता था। बता दें कि रोजा रेलवे स्टेशन पर मंडल के कई नेता व कर्मचारी एकत्र हुए थे। उन्होंने स्टेशन की तमाम व्यवस्था पर चर्चा की थी। इसके दूसरे दिन ही यहां यह घटना हो गई। 

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 319 पर कर्मचारी तैनात था। उसने नहीं देखा कि मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा खुला हुए था। इससे पहले शाहजहांपुर स्टेशन पर दो नंबर प्लेटफॉर्म से भी ट्रेन पास हुई, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। यह जितनी बड़ी लापरवाही थी, इससे बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। सूचना पाकर अनिल कुमार नीरज मौके पर गए और उन्होंने सीनियर डीएमई को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल कदम उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें