फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश से मौसम खुशगवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुरूप मंगलवार को सुबह से दोपहर तक उमस और गर्मी रही। दोपहर बाद करीब आधे घंटे हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। शाम को एक बार फिर बादल छा गए और बारिश के आसार बनने लगे, लेकिन बाद में बारिश नहीं हुई। दो-तीन दिन तक प्री-मानसून और उसके बाद मानसून की बारिश होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह रोजाना की तरह धूप खिली। दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस रही। लेकिन दोपहर बाद लगभग एक बजे बादल छा गए और बारिश होने लगी। आधा घंटा से अधिक तक पानी बरसा। बारिश रुकने के बाद एक बार फिर से उमस शुरू हुई और बादल बने, लेकिन देर रात तक बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। अब तक आद्रता 64 प्रतिशत पर बनी हुई है, जिससे अगले 24 घंटे में किसी भी वक्त बारिश हो सकती है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। उसके बाद लखनऊ और बरेली समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस और गर्मी पड़ने के बाद मध्यम और तेज गति से हवा चलेगी। सुबह से दोपहर तक हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और दोपहर के बाद हवा का रुख पूरब की ओर रहेगा। इससे दिन और रात में कई बार रुक-रुककर बारिश की संभावना रहेगी। सूर्य कभी निकलेंगे तो कभी बादलों की आड़ में रहेंगे। किसी इलाके में हल्की मध्यम तो किसी इलाके में तेज और मूसलाधार बारिश का सिलसिला आठ जून तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें