फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी से विवाद पर इलेक्ट्रीशियन ने खाया जहर, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने ऐसे बचाई जान; सभी कर रहे तारीफ

Thu, 13 Nov 2025 09:42 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के भमोरा में पत्नी से विवाद के बाद इलेक्ट्रीशियन ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो पोस्ट किया। मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस 12 मिनट में पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
 
विज्ञापन
AI IMAGE - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा ली। घटना तब सामने आई जब मेटा ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से जुड़ा संदेश पोस्ट होने के बाद यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मेटा आत्महत्या से जुड़े संदेश मिलने पर फोन और ईमेल के माध्यम से पुलिस को सूचना देता है। अब तक ऐसे अलर्ट के जरिये यूपी पुलिस 1615 लोगों की जान बचा चुकी है। 12 नवंबर को पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को मेटा से एक ईमेल अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसमें बरेली के भमोरा क्षेत्र से संबंधित मामला बताया गया।

डीजीपी के निर्देश पर बरेली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि मेटा द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मात्र 12 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब युवक के घर पहुंची, तो वह जहर खाने के बाद उल्टियां कर रहा था और अवसाद में यह कहते सुना गया कि ‘तुम चैन से रहो, मैं इस दुनिया से जा रहा हूं।’
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। समय पर कार्रवाई से युवक की जान बच गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है। जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद होने होने पर इलेक्ट्रीशियन ने इंस्टाग्राम पर जहर खाने का वीडियो पोस्ट किया था। जिसके बाद से यूपी पुलिस सतर्क हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें