बरेली जिले की नवाबपुरा पुलिस चौकी में मंगलवार को रिश्वत के रुपयों को लेकर दो सिपाही भिड़ गए। दोनों ने बेंत निकाल लिए। हंगामा होता देख वहां भीड़ जुट गई। हालांकि, इंस्पेक्टर ने विवाद की बात से इन्कार किया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को चौकी के एक गांव में झगड़ा हो गया था। महिला ने चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ रुपये एक सिपाही को दिए। यह रुपये सिपाही ने चुपचाप रख लिए।
बातचीत के दौरान रिश्वत का मामला खुल गया। हिस्सा न मिलने से नाराज सिपाही ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़ते हुए वह चौकी से बाहर निकल आए। सिपाहियों को झगड़ा करते देख वहां भीड़ जुट गई।
UP Excise Policy: शराब को लेकर योगी सरकार के फैसले पर भड़के वरुण गांधी, 'रामराज्य' पर कह दी ये बात
सिपाहियों ने एक-दूसरे को मारने के लिए बेंत निकाल लिए। साथियों ने समझाकर उन्हें शांत किया। इस मामले में जब इंस्पेक्टर राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने झगड़े की बात से इन्कार किया। मामले में एसपी (ग्रामीण) मुकेश मिश्रा ने जानकारी से इन्कार किया।