फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धर्म छिपाकर सिपाही ने की दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर की दरिंदगी; सच सामने आने पर किया घिनौना काम

Sun, 04 Aug 2024 04:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

यूपी के पीलीभीत शहर से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने कांस्टेबल पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर की एक युवती ने गैर संप्रदाय के कांस्टेबल पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर कांस्टेबल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये भी वसूलने लगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले वह पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उससे छेड़खानी की। इसी दौरान एक कांस्टेबल वहां पर पहुंचा और उसने उसे बचाया। इस घटनाक्रम के बाद से ही युवती की कांस्टेबल से मुलाकात शुरू हो गई।

कांस्टेबल ने अपना नाम राज बताकर युवती से शादी करने की बात कही। इस पर युवती भी उसके झांसे में आ गई। इसी दौरान कांस्टेबल उसे एक बार पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर भी ले गया।
विज्ञापन


यहा उसने नशीला पदार्थ पिलाकर शीतल पेय पिला दिया। आरोप है कि बेहोशी के दौरान कांस्टेबल ने उससे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उसने दो बार युवती का गर्भपात कराया।

कुछ समय बाद जब कांस्टेबल की सच्चाई सामने आई तो युवती के होश उड़ गए। यह बात भी सामने आई कि उसकी पहले ही दो शादियां हो चुकी हैं। कांस्टेबल युवती पर भी धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाने लगा। युवती ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि कांस्टेबल राज उर्फ चांद खा और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

सच्चाई सामने आने पर युवती को किया ब्लैकमेल
सच्चाई सामने आने के बाद कांस्टेबल ने युवती से बातचीत करना बंद कर दी। कांस्टेबल की पूर्व में हुईं दो शादियों के बारे में भी युवती को पता चला। यह बात भी सामने आई कि उसने एक पत्नी और बच्चे को छोड़ भी रखा है। जिसका मुकदमा भी चल रहा है।

युवती का कहना है कि मुरादाबाद जीआरपी में स्थानांतरित होने के बाद आरोपी कांस्टेबल, दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसे धमकाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

इस पर युवती ने किसी तरह एक लाख रुपये की व्यवस्था कर उसको दिए। जब कांस्टेबल ने 50 हजार रुपये और मांगे तो वह परेशान हो उठी और कार्रवाई के लिए एसपी से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें