फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: बरेली में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी; स्ट्रांग रूम में पहुंचीं 1300 ईवीएम

Thu, 04 May 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली नगर निगम में 650 मतदान स्थल बनाए गए हैं, यहां ईवीएम से चुनाव होगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतपत्रों से चुनाव होगा। दस लाख मतपत्र लेने के लिए टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। 

 
विज्ञापन
बरेली कॉलेज स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम में 650, ठिरिया निजावत खां में 27, रिठौरा में 15, धौराटांडा में 21, फरीदपुर में 72, फतेहगंज पूर्वी में 13, बहेड़ी में 62, देवरनिया में 24, शेरगढ़ में 16, फरीदपुर में 10, रिछा में 18, मीरगंज में 24, शाही में 14, फतेहगंज पश्चिमी में 28, शीशगढ़ में 24, नवाबगंज में 52, सेंथल में 15, आंवला में 68, सिरौली में 27, विशारतगंज में 15 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 

स्ट्रांग रूम पहुंचीं ईवीएम

फर्स्ट लेवल चेकिंग के बाद ईवीएम को बरेली कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचाया गया। एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह की निगरानी में ईवीएम कक्षों में रखी गईं। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए 13 सौ ईवीएम पहुंच गईं हैं। शेष के चुनाव मतपत्रों से होंगे। दस लाख मतपत्र लेने के लिए टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। बता दें कि बरेली में दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान है। 13 मई को मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों ने किया पोस्टल बैलट से मतदान  

नगर निकाय चुनाव में लगे कार्मिकों का बुधवार को पोस्टल बैलेट से मतदान हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण के बाद कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से अपने-अपने वोट डाले। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। पहले दिन कुल 110 वोट पड़े। इसमें नगर निगम मेयर और पार्षद पद के लिए 34-34 मत पड़े। 

नगर पालिका आंवला के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए एक-एक, फरीदपुर के तीन-तीन, बहेड़ी के दो-दो, नवाबगंज के पांच-पांच मत पड़े। नगर पंचायत फरीदपुर के लिए एक-एक, मीरगंज के तीन-तीन, फतेहगंज पश्चिमी के एक-एक, सेंथल के दो-दो, धौराटांडा के तीन-तीन मत पड़े। नगर पंचायत रिठौरा, ठिरिया निवाजत खां, फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज, सिरौली, शीशगढ़, शाही, शेरगढ़, रिछा और देवरनिया के लिए एक भी मत नहीं पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें