फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLC Eletion Result: बरेली-मुरादाबाद सीट से भाजपा की लगातार आठवीं जीत, जयपाल की हैट्रिक, सपा की जमानत जब्त

Fri, 03 Feb 2023 05:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

UP MLC Election Result 2023 : विधान परिषद चुनाव में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा। भाजपा इस सीट से लगातार आठवीं जीत दर्ज की है। जबकि पार्टी प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है। 
विज्ञापन
भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाणपत्र देतीं रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर  भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया। वर्ष 1986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। बृहस्पतिवार सुबह से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मतों की गिनती शाम बजे से हुई। शुक्रवार तड़के तीन बजे घोषित किए गए। 

विज्ञापन


पहले ही चक्र से बढ़त बना चुके भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने कुल 66179 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मतों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत बचान के लिए जरूरी 15450 वोट भी हासिल नहीं कर सके। आठ अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हो गई।

भाजपा प्रत्याशी ने पहले चक्र से ही बना ली थी बढ़त 

रात आठ बजे पहले चक्र का परिणाम आया तो डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 8578 और शिव प्रताप सिंह को 3791 वोट मिले। दूसरे चक्र में जयपाल को 8863 तो शिव प्रताप को 3743 वोट मिले। तीसरे चक्र में भाजपा को 9588 और सपा को सिर्फ 2620 वोट मिले। चौथे चक्र में भाजपा 11067 और सपा को सिर्फ 1248 वोट ही हासिल हो सके। पांचवें चक्र में जयपाल ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली। उन्हें 10922 वोट मिले, जबकि सपा को सिर्फ 1293 वोट मिल सके। पांचवें चक्र तक भाजपा प्रत्याशी को कुल 49018 और सपा को 12695 वोट मिले थे। 

विज्ञापन

मतपत्रों की गणना करते कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
छठे चक्र तक भाजपा को 59136 और सपा को 14092 वोट मिले। छठे चक्र में भाजपा और सपा के अलावा अन्य आठ उम्मीदवारों में सुशील दीक्षित को 96, ओम प्रकाप को 295, ताज मोहम्मद को 168, फुरकान अली खां को 1443, एडवोकेट मोहित पांडेय को 339, रोमी सागर को 2439, एडवोकेट वजाहत अंसारी को 211, विश्वनाथ को 51 वोट मिले। 5722 वोट निरस्त रहे। कुल 92687 वोट पड़े थे। 

सातवें चक्र से पहले ही भाजपा में शुरू हो गया जश्न 

सातवें और अंतिम चक्र की मतगणना पूरी होते ही भाजपा खेमे में जश्न शुरू हो गया तो सपाइयों में में मायूसी छा गई। सातवें अंतिम च्रक में मात्र 8695 वोटों की गिनती बाकी थी। भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त की जीत का औपचारिक घोषणा शेष रह गई थी। सातवें चक्र की मतगणना के बाद जयपाल सिंह को विजयी घोषित कर दिया। भाजपा के विजयी प्रत्याशी जयपाल सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें