फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मैलानी चेयरमैन के लापता पति की गला घोटकर हत्या, शव नहर में फेंका, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

- छह लाख रुपये के लेन-देन को लेकर दोस्त ने रच ली साजिश
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में चार दिनों से लापता नगर पंचायत मैलानी की चेयरमैन सत्यवती के पति देवेंद्र प्रताप की गला घोटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनका शव नहर में फेंक दिया। इसका खुलासा मंगलवार को एसपी विजय ढुल ने किया। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनोवा गाड़ी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


मैलानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दामोदरदास निवासी देवेंद्र प्रताप की पत्नी नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। शुक्रवार देर शाम देवेंद्र प्रताप अपने करीबी मित्र धीरेंद्र उर्फ धीरू के साथ घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक लौटे नहीं।

शनिवार सुबह उनके भाई मुनींद्र प्रताप पुत्र स्व. श्री छोटेलाल निवासी मोहल्ला राजगढ़ थाना कोतवाली सदर खीरी ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने उनके साथ गए धीरू और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि धीरू अपने तीन अन्य साथियों रणजीत उम्र 27 वर्ष, अभिषेक उम्र 22 वर्ष व तीसरे साथी प्रताप के साथ गुमशुदा देवेन्द्र को साथ लिया एवं इनोवा कार में धीरू एवं अभिषेक ने देवेंद्र प्रताप की गाड़ी के भीतर ही रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

तीसरा साथी सुमित मोटरसाइकिल से उनके पीछे चल रहा था। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया जिसकी तलाश की जा रही है। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं और इनोवा गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य उदेश्य आरोपी व मृतक के बीच 6,00,000 (छह लाख रूपये) के लेन-देन को लेकर था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें