फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी आईटीएस: बरेली के जरी, बांस बेत, रेजिन कारीगरी समेत लगेंगे इत्र के स्टॉल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में बरेली के 19 उद्यमी भी स्टॉल्स लगाएंगे। मंगलवार शाम तक सभी कारोबारी ट्रेड शो पहुंचकर स्टाल सजाने में जुट गए हैं। इसमें बरेली के जरी, बांस बेत, रेजिन कारीगरी, इत्र आदि के स्टाल लगेंगे। वहीं मुख्य आयोजन में भी विभिन्न संगठन के 12 उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त विकास यादव के मुताबिक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके उत्पाद के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। इसमें बरेली के 19 स्टॉल्स हैं। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच होगा, जहां परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलते दिखाई देंगे। शासन से स्वीकृति मिलने पर सभी कारोबारियों को ट्रेड शो में प्रतिभाग और स्टॉल्स लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे थे।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार रेजिन उत्पाद से तैयार कलाकृतियों का स्टाल भी लगेगा। हस्तशिल्पी सुरभि सक्सेना ने बताया कि रेजिन एके रसायनिक उत्पाद होता है। जिससे वे घड़ी के डिजाइन, धार्मिक पुस्तक स्टैंड, वैवाहिक जयमाला का संरक्षण, टी कोस्टर, पेन स्टैंड आदि का निर्माण होता है। जो बेहद टिकाऊ होते हैं।
विज्ञापन


मेंथॉल और इत्र उत्पाद भी लेकर पहुंचे हैं निर्यातक
ट्रेड शो में मेंथॉल कारोबारी और निर्यातक गौरव मित्तल भी स्टाल लगा रहे हैं। बताया कि पहले भी आयोजित ट्रेड शो में उन्होंने प्रतिभाग किया था। स्टाल में लैवेंडर, मेंथॉल, बनाए गए इत्र उत्पाद का प्रदर्शन करेंगे। पहले की तरह इस बार भी देश विदेश से आने वाले लोगों से अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें