बरेली में आईपीएस मानुष पारीक को एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। मानुष पारीक अभी तक बरेली में ही एसपी साउथ पद पर तैनात थे। आईपीएस राहुल भाटी का तबादला होने के बाद एसपी सिटी का पद खाली हुआ था। शासन ने मंगलवार को आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें मानुष पारीक को एसपी सिटी बरेली नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अंशिका वर्मा को एसपी साउथ बरेली बनाया गया है। अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह प्रयागराज की निवासी हैं और अभी तक गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्यरत थीं। एसपी सिटी के रूप में दो साल यहां तैनात रहे राहुल भाटी को लखनऊ में तैनाती मिली है। मंगलवार दोपहर शासन से निर्देश मिलने के बाद मानुष पारीक ने एसपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल ली।