फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में यूपी के न होने से रैना भी निराश

Mon, 18 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
सुरेश रैना
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना भले ही यूपी से होकर गुजरात टीम की कप्तानी कर रहे हों, लेकिन आईपीएल में यूपी की टीम न होने का दर्द उनको भी सालता है। रविवार को फ्यूचर बरेली प्रीमियर लीग में शामिल हुए सुरेश रैना ने कहा कि दो बार कोशिश हुई, लेकिन टीम बनाने में कामयाबी नहीं मिल पाई। अगर यूपी की टीम भी खेलती तो बात कुछ और होती।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बातचीत में सुरेश रैना ने बताया कि अगर आईपीएल में यूपी की टीम आए तो यहां के खिलाड़ियों को काफी स्कोप मिलेगा। दो बार कोशिश हो चुकी है, लेकिन परिस्थिति ने साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि  यूपी में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आगे उम्मीद है कि आईपीएल में यूपी की टीम दिखेगी। अपने क्रिकेट करियर से रैना संतुष्ट हैं, उनका कहना है कि 12 साल तक नंबर छह के खिलाड़ी बने रहना बड़ी बात है। 
- अनिल कुंबले को मिलेगा युवा टीम का साथ 
कोच अनिल कुंबले से जुड़े सवाल पर रैना ने कहा कि अनिल कुंबले एक अच्छे कोच हैं। उनको बचपन से खेलते देखता आया हूं और काफी कुछ सीखा है। युवा टीम को उनका साथ  अच्छा रिजल्ट देगा। 
विज्ञापन

- शादी के बाद पटरी पर आई लाइफ
शादी के बाद करिअर कैसा चल रहा है? इस पर उन्हाेंने बताया कि शादी के बाद लाइफ पटरी पर आ गई है, अब पहले जैसी स्वतंत्रता नहीं मिलती। घर और क्रिकेट दोनों को देखना चुनौतीपूर्ण हैं। ज्यादा घूमना बंद हो गया है। 
- अपनी बेटी के लिए व्रत रखते हैं रैना 
सुरेश रैना जितने हंसमुख हैं उतना ही ज्यादा परिवार के लिए गंभीर भी हैं। वह अपनी बेटी की खुशहाली के लिए रविवार को व्रत रखते हैं। फिटनेस भी उनके लिए एक जुनून है। एक्सरसाइज वह हर रोज करते हैं। कहते हैं: बगैर फिटनेस तो खेल में कुछ भी नहीं।
- कैप्टन कूल और विराट का अलग व्यक्तित्व 
सुरेश रैना ने कहा कि कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का अलग व्यक्तित्व है। दोनों के निर्देशन में खेलना काफी मजेदार है। खेल और ड्रेसिंग रूम का माहौल दोनों ही कप्तान के समय में बिल्कुल चेंज होता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें