कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई। भ्रष्टाचार बढ़ा है। वाराणसी में नरेंद्र मोदी की हवा खराब है। प्रदेश का सारा काम गुजरात के ठेकेदारों को देकर यहां काम करा रहे हैं। यहां के लोगों का हक मारा जा रहा है।
आजम के प्रति जताई सहानुभूति
मुस्लिम वोटों के संबंध में अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका सम्मान किया है। आज़म खां के परिवार को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने पर कहा कि आजम खां के साथ सरकार दुर्भावना के साथ काम कर रही है। वह कद्दावर नेता हैं। सरकार उनके परिवार के साथ जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।