फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने बहन को डांस करने से रोका, नहीं मानी तो कुर्सी फेंककर मारी, ये देख दुल्हन ने उठाया ये कदम

Thu, 20 Feb 2020 11:29 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बरेली के एक स्थानीय बरातघर में मंगलवार रात एक बरात में मामूली विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन रामपुर जिले की और दूल्हा शीशगढ़ का रहने वाला था। जयमाला के दौरान दूल्हे ने अपनी बहन को डीजे पर डांस करने से रोका। वह नहीं मानी तो सैन्यकर्मी दूल्हे ने गुस्से में कुर्सी उठाकर उसे मार दी। उसके इस व्यवहार से दुल्हन इस कदर आहत हुई कि उसने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन


थाने में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन बोली- जब यह सार्वजनिक रूप से अपनी बहन के साथ ऐसी बदसलूकी कर सकता है, तो वह अपने लिए उससे अच्छे व्यवहार की उम्मीद कैसे कर सकती है। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी शीशगढ़ इलाके के युवक से तय की थी। युवक सेना में कार्यरत है। शादी समारोह मीरगंज कस्बे के बरातघर में मंगलवार को था। रात में शुरुआती रस्मों के बाद जयमाला का कार्यक्रम भी हो गया। स्टेज पर आशीर्वाद देने के कार्यक्रम के बीच दूल्हे की बहन डीजे पर डांस करने लगी। दूल्हे ने उसे डांस करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर गुस्से में दूल्हे ने पास में पड़ी एक कुर्सी उठाकर उसे मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे की यह हरकत देख बगल में बैठी दुल्हन शादी करने से इनकार करके उठकर चली गई। दूल्हा पक्ष के साथ दुल्हन के परिवार वालों ने भी उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। थाने में भी दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें