क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह निश्चित रूट पर चल रहीं बसों को समय से संचालित कराएं। कोई निरस्त न हो, जिससे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो। नगर निगम को केंद्रों के आसपास साफ-सफाई रखने, बिजली निगम को केंद्रों पर 24 घंटे बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पत्र लिखा गया है।
केंद्र से नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के लिए भी सीएमओ पत्र भेजा गया है। डीआईओरएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि एक रूट पर पड़ने वाले सभी केंद्रों की सूची बनाकर छह वाहनों से प्रश्न पत्र भेजा जा रहा है। इसकी सुरक्षा को देखते हुए वाहनों में एक प्राचार्य, एक शिक्षक, दो चपरासी व दो पुलिस कर्मी को लगाया गया है।