फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपियों में नोट रख लगाई पास करने की गुहार

Thu, 22 Mar 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती होने के बाद छात्र नकल नहीं कर पाए तो नोट रखकर अपने लिए हमदर्दी मांग ली। शायद परीक्षक तरस खाकर कुछ नंबर बढ़ा  दें और वह पास हो जाएं। कुछ ने नोट के साथ पास करने की दुहाई भी लगाई है। यूपी बोर्ड मूल्यांकन में कुछ ऐसी भी तस्वीर बुधवार को देखने को मिली। एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की कॉपियों में सौ और पचास के नोट निकले। एक कॉपी में सौ-सौ के दो नोट पेज में चिपके थे।। जीआईसी में भी कई कॉपियों में नोट बरामद हुए। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की एक कॉपी में सौ का नोट रखा था। परीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रश्न हल करने के साथ छात्र ने अपनी पीड़ा भी लिख डाली। उसने पास करने की दुहाई लिखी। हालांकि उसको रसायन विज्ञान में बहुत कम अंक ही मिले और वह फेल हो गया । बुधवार को इंटरमीडिएट के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर इस तरह के मामले सामने आए।
विज्ञापन


अब नौ से छह बजे तक होगा मूल्यांकन
मूल्यांकन कार्य समय से निपटाने के लिए मूल्यांकन का एक घंटा बढ़ा दिया गया है। अब मूल्यांकन कार्य सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगा। वैसे अब तक मूल्यांकन शाम पांच बजे तक चल रहा था। परीक्षकों के कम पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य धीमा चल रहा था। इसी माह में मूल्यांकन पूरा होना है, लेकिन जिस गति से मूल्यांकन चल रहा उसे हिसाब से पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए मूल्यांकन के लिए एक घंटा समय बढ़ा गया है। बुधवार तक करीब डेढ़ लाख कॉपियां चेक हो गईं। बरेली में आठ लाख से ज्यादा कॉपियां चेक होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें