फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 132 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के लिए केंद्रों की अनंतिम सूची रविवार को जारी कर दी गई। इसमें जिले के 132 केंद्रों को स्थान दिया गया है। इसमें सुधार के लिए 14 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व स्ववित्त पोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को केंद्रों की सूची का अध्ययन करने के निर्देश दिए गए है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह उसे 14 नवंबर तक कार्यालय में उपलब्ध करवा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। केंद्रों की सूची में स्मार्ट कक्षाओं का भी जिक्र किया गया है। इनमें अधिकतर में स्मार्ट कक्षाएं नहीं हैं। बता दें, पूर्व में सूची दो नवंबर को जारी की जानी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे जारी नहीं किया जा सका। इसकी नई तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई, लेकिन एक दिन पहले ( रविवार) ही इसे जारी कर दिया गया। संवाद
-
विश्वविद्यालय के अस्थायी शिक्षकों को मानदेय का इंतजार
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लगभग 130 अस्थायी शिक्षकों को अक्तूबर माह का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। इस संबंध में शिक्षक लगातार प्रशासनिक भवन के चक्कर लगा रहे हैं। उसके बाद भी उनकी मांग को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। साथ ही समाधान नहीं होने पर उच्च स्तर की शिकायत करने की चेतावनी अधिकारियों को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें