फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में झांकने की भी हिम्मत न करें नकल माफिया वर्ना जेल जाएंगे: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Mon, 04 Feb 2019 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पार्टी अधिकरियों के साथ बैठ करते डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल माफिया सरकार के निशाने पर हैं। अगर किसी माफिया ने परीक्षा केंद्र के आसपास झांकने की भी हिम्मत की तो वह सीधे जेल जाएगा। परीक्षा केंद्रों के अंदर नकल पकड़ी गई तो उसके दोषी को भी जेल जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। वे अपनी मेधा शक्ति का उपयोग करें और शिक्षक उनकी प्रतिभा निखारें। बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी तरह नकलविहीन कराने की तैयारी की जा चुकी है। परीक्षा पूरी पारदिर्शता के साथ होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय और बोर्ड परीक्षाएं एक साथ होंगी। दोनों परीक्षाओं में कोई अव्यवस्था क्षम्य नहीं होगी।  

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट ने साबित कर दिया है कि आजादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है, जिसे गांव, गरीब, किसान, मध्यमवर्ग के साथ देश के हर नागरिक की चिंता है। बजट में 6.5 लाख तक के स्लैब पर टैक्स नहीं है। इसका उद्देश्य यह है कि सरकार आम आदमी तक विकास पहुंचाना चाहती है। पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, मुद्रा लोन, फसल बीमा, मृदा परीक्षा और किसानों की ऋण माफी से ऊपर उठकर पीएम मोदी ने किसानों के खातों में छह हजार रुपये भेजने की शुरुआत की है। जो 60 साल से राज करते चले आ रहे थे, वह किसानों के खातों में 60 रुपये भी नहीं भेज पाए। 
विज्ञापन


ममता सरकार की उल्टी गिनती शुरू
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिटलरशाही पर आमादा हैं। वह भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या तक की जा रही है। पश्चिम बंगाल की पुलिस गुंडई पर उतारू है। इस अत्याचार से साबित होता है कि ममता बनर्जी डरी हुई हैं, क्योंकि उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही पश्चिम बंगाल में सरकार बदलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें