फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा : साध्वी प्राची

Mon, 04 Feb 2019 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विहिप की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार को पीलीभीत और शाहजहांपुर में राम मंदिर का उठाया और कहा कि कांग्रेस ही मंदिर निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा। जो प्रयास अब शुरू किए गए हैं अगर वह पांच साल पहले किए गए होते तो राम मंदिर अब तक बनने लगा होता। कहा- कोर्ट का आदेश मिलने के 24 घंटे के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

साध्वी बीसलपुर और खुटार में व्यक्तिगत कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर बहुमत हासिल होगा और नरेंद्र मोदी ही देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन स्वार्थ का है। ऐसे गठबंधन ज्यादा देर नहीं टिकते। भाजपा विकास के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें