फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: बरेली की बेटियों ने किया कमाल, इंटरमीडिएट की पांच छात्राओं ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह

Thu, 23 Apr 2026 04:28 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP Board Class 12th Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट में बरेली की पांच छात्राओं ने यूपी टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं। 
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।

विज्ञापन


बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस में जगह बनाई है और ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं। नंदिना गुप्ता ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की सुरभि यादव 97.00 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं।

खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों के 96.40 प्रतिशत अंक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। छात्रा चमन जहां ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया। चमन ने 96.20 प्रतिश अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन

सफलता का जश्न
इन छात्राओं की इस शानदार कामयाबी से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह उपलब्धि न केवल छात्राओं के लिए बल्कि उनके स्कूल और पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है।

इंटरमीडिएट के 42,158 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा 
इस वर्ष बरेली जिले के 130 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं कराई गई थीं। इंटरमीडिएट के 23,654 छात्र और 18,504 छात्राओं समेत कुल 42,158 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थीं। 12 मार्च तक परीक्षाएं हुईं। इसके बाद 18 मार्च से चार अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। बृहस्पतिवार शाम चार बजे इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। 

इंटरमीडिएट में बरेली के टॉपर्स की लिस्ट 

 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें