फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी के बीच होगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा 15 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कराई जाएगी। खासबात यह है कि लिखित परीक्षा की तरह ही प्रयोगात्मक परीक्षा भी सीसीटीवी और वीडियो रिकार्डिंग के बीच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा की तरह प्रयोगात्मक परीक्षा भी पूरी शुचिता से कराने के निर्देश शासन और विभाग से प्राप्त हुए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची 12 दिसंबर तक कार्यालय को प्राप्त हो जाएगी, जिसका वितरण 12 दिसंबर से किया जाएगा। संबंधित पत्राजात अधिकार पत्र जमा करने पर ही दिए जाएंगे। इसलिए समस्त प्रधानाचार्य अर्ह परीक्षकों द्वारा सीसीटीवी की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराना सुनिश्चित करें और मोबाइल क्लिप बनाकर विद्यालय में सुरक्षित रखें। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा लेने वाले परीक्षक के साथ कॉलेज के मुख्य द्वार पर जहां विद्यालय का नाम भी अंकित हो, की सेल्फी लेकर क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
इसी तरह हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) भी समय से कराना सुनिश्चित किया जाए। आंतरिक परीक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर 15 दिसंबर से अपलोड कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें