फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकानदार ने कई किशोरियों से की दरिंदगी... परिचितों से संबंध बनाने के लिए भी बनाता था दबाव; 17 वीडियो वायरल

Sun, 28 Sep 2025 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से हैवानियत की। आरोपी किशोरियों की वीडियो भी बना लेता था। इसके बाद धमकाकर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अब  17 वीडियो वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से दुष्कर्म किया। उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। इन वीडियो के जरिये धमकाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से किशोरियों ने शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए। गांव वालों के मुताबिक कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां भी तनाव में हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। 

परिजन भी परेशान हैं। कुछ पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत भी की है। मुख्य आरोपी फिलहाल भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के भाई व एक दोस्त को हिरासत में लिया है। गांव वालों के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे में ही उन्हें शूट किया है। 
विज्ञापन

इन वीडियो में दिखने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कुछ आरोपी के गांव की ही हैं तो कुछ आस-पास के गांवों से यहां पढ़ने आती हैं। दुकान पर आने के दौरान झांसे में लेकर आरोपी ने उनसे दुष्कर्म किया और खुद ही वीडियो को बनाया। ऐसे में आशंका है कि उसने खुद या उसके ही किसी परिचित ने इन्हें वायरल किया होगा। 

परिचितों से संबंध बनाने के लिए भी बनाता था दबाव
शनिवार को थाने में किशोरियों ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता। वह अपने परिचितों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से वह चुप रहीं।

 
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नितिन कुमार, सीओ आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें