बरेली के अलीगंज में कॉस्मेटिक दुकानदार ने कई किशोरियों से दुष्कर्म किया। उनके अश्लील वीडियो भी बनाए। इन वीडियो के जरिये धमकाकर वह संबंध बनाने का दबाव बनाता था। डर की वजह से किशोरियों ने शिकायत नहीं की।
अब आरोपी के मोबाइल फोन से ये वीडियो वायरल हो गए। गांव वालों के मुताबिक कुल 17 वीडियो वायरल हुए हैं। पहचान उजागर होने के कारण पीड़ित किशोरियां भी तनाव में हैं। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
परिजन भी परेशान हैं। कुछ पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत भी की है। मुख्य आरोपी फिलहाल भाग गया है। पुलिस ने आरोपी के भाई व एक दोस्त को हिरासत में लिया है। गांव वालों के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, आरोपी ने अपनी दुकान के ऊपर वाले हिस्से में बने कमरे में ही उन्हें शूट किया है।