इन महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए इंटरमीटिएट न्यूनतम योग्यता है, लेकिन मेरिट में परास्नातक तक की योग्यता का मूल्यांकन होगा। विधवा, परितक्तयता और गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। अगले दो महीने में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।
12 साल बाद हो रहीं नियुक्तियां
बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए 2011-12 में नियुक्तियां हुईं थीं। अब 12 साल बाद नियुक्तियां हो रही हैं। बाल विकास मुख्यालय पूरे प्रदेश के लिए में सॉफ्टवेयर तैयार किया है। विभाग फार्म शार्ट आउट किए जाने के बाद मेरिट सूची बनाएगा।