फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 3500 बंदी रक्षकों की भर्ती होगी

Sun, 29 May 2016 02:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा कि यूपी की जेलों में स्टाफ की बेहद कमी है। बंदीरक्षकों की कमी की वजह से जेलों की निगरानी में भी तमाम दिक्कतें आती हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 3500 बंदी रक्षकों की भर्ती करने के लिए बात हो गई है। कोई दिक्कत नहीं आई तो अगले महीने बंदी रक्षकों की भर्ती शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंत्री शीशगढ़ के बंदी के जिला कारागार से शौचालय में फांसी पर लटकने से मौत होने की जांच करने आए थे। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यूपी की जेलों में सात हजार बंदी रक्षक होने चाहिए। वर्तमान में करीब 3700 रिक्तियां खाली चल रही हैं। जल्द ही हम 35 सौ बंदी रक्षकों की भर्ती करने जा रहे हैं। इनके अलावा 178 डिप्टी जेलरों की भर्ती करके यह कमी भी पूरी जाएगी। 425 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी भर्ती किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेलों में स्टाफ की कमी की वजह से काफी दिक्कतें आ रही हैं। ड्यूटी के लिए अफसरों को दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने विधान सभा में इस मामले को प्रमुखता से रखा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी पूरी बात बता दी है। मुख्यमंत्री जी से नई भर्ती के लिए बात हो चुकी है। सिपाहियों की भर्ती की तरह कोई कानूनी दिक्कत नहीं आई तो हम अगले महीने भर्ती शुरू कर देंगे। 90 दिन में भर्ती की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें