फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क के लिए टोका तो यूपी-112 पुलिस से उलझे नशेड़ी, मारपीट

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, श्यामगंज-सेटेलाइट रोड की चाय की दुकान पर बवाल

बरेली। श्यामगंज-सेटेलाइट रोड पर स्थित चाय की दुकान पर नशेड़ी युवकों को टोकने पर उन्होंने यूपी 112 के सिपाही से अभद्रता कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार रात 11:30 बजे सेटेलाइट चौराहे की ओर से एक स्विफ्ट कार चाय की दुकान पर आकर रुकी। दुकान पर रोज की तरह लोगों की भीड़ थी। यहीं पर यूपी-112 की पीआरवी भी खड़ी थी। बताते हैं कि कार से तीन लड़के लड़खड़ाते हुए बाहर निकले। इस बीच पीआरवी के एक सिपाही ने इनमें से एक को मॉस्क न लगाए होने पर टोक दिया। इस पर युवक ने जवाब दिया कि नियम तो सब पर लागू है.. तुमने भी तो मॉस्क नहीं लगाया है। इससे नाराज सिपाही ने उसे पकड़ा तो उसके दोनों साथी भाग गए। युवक और सिपाही में मारपीट होने लगी। बाद में दूसरे पुलिसवालों ने युवक को कब्जे में ले लिया और कार समेत थाने ले गए। वहां उसके परिवार के लोग भी आ गए। देर रात समझौते की चर्चा चल रही थी। युवक सुभाषनगर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

चाय की दुकान पर रहता है जमाबाड़ा

मालियों की पुलिया से पहले स्थित चाय की इस दुकान पर देर रात तक भारी भीड़ रहती है। इनमें असामाजिक तत्व भी शामिल रहते हैं। शाम ढले ही इलाके भर के आवारा लड़कों का झुंड लगना शुरू हो जाता है। चाय की चुस्की के बहाने तमाम तरह की आपराधिक डीलिंग भी हो जाती हैं। कई बार इस बारे में शिकायत हो चुकी है पर पुलिस खुद इस गड़बड़झाले को शह देती दिखती है। यहां पुलिस और पीआरवी के लगातार खड़े रहने के बावजूद अक्सर मारपीट और झगड़े होते रहते हैं। पिछले दिनों पशु तस्करों ने यहां फायरिंग करके एक लड़के का अपहरण करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें