फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में इंप्रूवमेंट फॉर्म खुलने की उम्मीद कम

Wed, 21 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) के वार्षिक पाठ्यक्रमों के इंप्रूवमेंट फॉर्म खुलने की उम्मीद अब कम होती दिख रही है। इससे कम अंक पाने वाले या एक विषय में फेल हुए विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय ने अभी तक केवल छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं के फॉर्म ही जारी किए हैं।
विज्ञापन

पहले स्नातक और परास्नातक के वार्षिक पाठ्यक्रमों में इंप्रूवमेंट फॉर्म का प्रावधान था। यह छात्रों को अपने प्रदर्शन सुधारने का मौका देता था। हालांकि, इस साल विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इनकी परीक्षाएं नवंबर में होनी निर्धारित हैं। ऐसे में इंप्रूवमेंट फॉर्म अलग से शुरू करना मुश्किल लग रहा है। परीक्षा फॉर्म में पहले से ही कई कमियां हैं। समर्थ पोर्टल भी वार्षिक पाठ्यक्रमों का समर्थन नहीं करता है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने के कारण अब इंप्रूवमेंट परीक्षाएं कराने का समय बेहद कम बचा है। कुछ विद्यार्थी अभी भी वार्षिक पाठ्यक्रमों से जुड़े हैं। इन छात्रों को एक अवसर देने के लिए कुलपति से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें