फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से छात्र को उठा ले गए अज्ञात लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। भमोरा इलाके के गांव रम्पुरा में घर से बीए के छात्र देवेंद्र साहू को तीन लोग कार में डालकर ले गए। छात्र की मां कमला देवी ने अपहरण का आरोप लगाते हुए भामोरा थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

छात्र की मां कमला के मुताबिक देवेंद्र बीए की पढ़ाई के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। शनिवार सुबह वह अपने कमरे में पढ़ रहा था। सुबह करीब नौ बजे काले कपड़े पहने तीन लोग आए और दरवाजे पर खड़े होकर देवेंद्र को आवाज दी। वह दरवाजे पर पहुंचा तो तीनों ने उसे दबोच लिया और काले शीशे लगी सफेद कार में डालकर ले गए। वह जब बाहर आईं तब तक कार सवार उनके बेटे को लेकर जा चुके थे। कमला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भामोरा थाने पहुंचकर तहरीर दी।
इधर, रम्पुरा मोड़ पर खड़े ग्रामीणों के मुताबिक एक सफेद कार गांव के मोड़ पर काफी देर तक खड़ी रही। उसकी खिड़कियों पर काले शीशे लगे थे। उसमें सवार लोग भी काले कपड़े पहने थे। उन्होंने कार के ऊपर लगी पुलिस की लाइट उतार कर अंदर रखी। इसके बाद गांव गए थे। हलका दरोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र को कौन उठा कर ले गया है, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कहीं की पुलिस ने थाने में अपने आने की सूचना दर्ज नहीं कराई है। आंवला सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि छात्र की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें