फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा व पर्यावरण विज्ञान के फार्म 19 से भरें

Sun, 18 Jan 2015 12:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा वर्ष 2014 और पूर्व वर्षों की स्नातक की खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा तथा पर्यावरण विज्ञान में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म 19 जनवरी से भरे जाएंगे और 25 जनवरी फार्म भरने की अंतिम तारीख है। चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 29 जनवरी है। भरे गए परीक्षा फार्म कॉलेज में जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। कॉलेज छात्रों के फार्म तीन फरवरी तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एके सिंह ने बताया कि खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण विज्ञान में अनुत्तीर्ण होने पर विश्वविद्यालय से उपाधि या प्रमाण पत्र आदि जारी किया जाना संभव नहीं है। स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए परीक्षा अनुक्रमांक, वर्ष का विवरण वही रहेगा, जिस वर्ष में अभ्यर्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहा है। अगर अभ्यर्थी एक से अधिक कक्षाओं में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद के प्रश्नपत्रों में अनुत्तीर्ण है तो उसे हर कक्षा के लिए अलग-अलग परीक्षा फार्म भरना होगा। केवल पर्यावरण विज्ञान में अनुत्तीर्ण छात्र थर्ड ईयर के रोल नंबर से ही परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अगर अभ्यर्थी शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद और पर्यावरण विज्ञान दोनों की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हैं तो वह एक परीक्षा फार्म में दोनों विषयों का उल्लेख कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी डाल दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें